मूंगफली कब और कैसे खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 12:16

सर्दियों में मूंगफली को ज़्यादा खाया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. ये किसी दवा से कम नहीं होती. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ साथ विटामिन्स भी होते हैं. इसलिए सर्दियों में इसको खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है.

न्यूट्रिशनिस्ट कहते हैं कि मूंगफली खाने का सही समय सुबह या दोपहर होना चाहिए। शाम को भी मूंगफली खाई जा सकती है। लेकिन रात को खाना खाने से पहले या सोने से पहले मूंगफली नहीं खानी चाहिए। इससे गैस, कब्ज, ब्‍लोटिंग या अपच जैसी परेशानी हो सकती है।

मूंगफली में 25 प्रतिशत से ज्यादा प्रोटीन होता है. 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में एक लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है. आप अगर रोजाना एक मुट्ठी भीगी हुई मूंगफली खाने की आदत डालें तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं. रोजाना इस तरह से मूंगफली खाने से आपके शरीर में दूध, बादाम, घी, मांस और अंडे में मौजूद तमाम पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है. साथ ही भीगी मूंगफली को आप कभी भी और किसी भी मौसम में खा सकते हैं. यहां जानिए इसके अनगिनत फायदों के बारे में.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info